NCW सदस्य के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी, इससे महिला सुरक्षा नहीं होगी सुनिश्चित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बदायूं के कथितसामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले की पीड़िता के संदर्भ में राष्ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य की कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस तरह के व्यवहार से महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। उन्होंने महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की कथित टिप्पणी से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस मामले का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक कैसे हुई।’’ 

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट