भारत के कानूनी प्रावधानों की समीक्षा पूरी करने तक वहां टीके नहीं भेज सकते: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार से हरी झंडी मिलते ही वह कोविड-19 रोधी टीके भेजने को तैयार है। भारत ने अमेरिका से कहा है कि उसे टीके दान में लेने के कानूनी प्रावधानों की समीक्षा करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘ हम भारत सरकार से हरी झंडी मिलते ही उन टीकों को शीघ्रता से वहां भेजने को तैयार हैं।’’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भारत सहित दुनिया भर के कई देशों के साथ अपने घरेलू भंडार से कोविड-19 रोधी टीकों की आठ करोड़ खुराक साझा करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: पंकजा मुंडे के कार्यालय पर कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी

संयुक्त राष्ट्र की ‘कोवैक्स’ पहल का लक्ष्य टीकों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, ‘‘ मोटे तौर पर इस क्षेत्र में, पूरे दक्षिण एशिया में, हम अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका को लाखों टीके दान कर रहे हैं। दुनिया भर में अब तक लगभग चार करोड़ खुराकों की आपूर्ति की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!