सीएपीएफ को कोई चिंता के बगैर देश की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को बिना किसी चिंता के देश की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और (नरेंद्र) मोदी सरकार उनके परिवार की देखभाल करेगी।

इसे भी पढ़ें: भारत एकमात्र देश है जो पेरिस समझौते की भावना के अनुरूप काम कर रहा : मोदी

शाह ने कहा, ‘‘सीएपीएफ को कोई चिंता के बगैर देश की सुरक्षा करनी चाहिए और मोदी सरकार उनके परिवार का ध्यान रखेगी।’’ गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि धनवंतरी पूजा के पावन अवसर पर सीएपीएफ को स्वास्थ्य कार्ड का वितरण शुरू किया गया है।

करीब 35 लाख कार्ड का वितरण दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाएगा। शाह ने आयुष्मान सीएपीएफ स्वास्थ्य कार्ड एनएसजी कर्मियों को वितरित करने के लिए एनएसजी महानिदेशक एम ए गणपति को भी सौंपा।

यह योजना गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की संयुक्त पहल है।

इसे भी पढ़ें: भारत एकमात्र देश है जो पेरिस समझौते की भावना के अनुरूप काम कर रहा : मोदी

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश