डिनर में बनाए शिमला मिर्च और मूंगफली की लाजवाब सब्ज़ी, जानिए इसकी विधि

By कंचन सिंह | Sep 16, 2020

शिमला मिर्च का स्वाद आमतौर पर बच्चों को नहीं भाता है, लेकिन शिमला मिर्च बहुत हेल्दी होती है। यदि आप भी अपने बच्चों को यह खिलाना चाहती हैं तो इसकी सब्ज़ी को थोड़ा ट्विस्ट के साथ बनाइए। हमने मूंगफली के साथ शिमला मिर्च की सब्ज़ी बनाई और बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट लगती है खासतौर पर मेथी के परांठों के साथ तो यह लाजवाब लगती है तो चलिए आप भी बनाइए यह खास सब्ज़ी।

3- शिमला मिर्च

1 टमाटर कटा हुआ

1 प्याज़ कटा हुआ

1 टेबलस्पून- मूंगफली 

¼ चम्मच- जीरा

¼ टीस्पून- हल्दी पाउडर

स्वादानुसार नमक

¼ टीस्पन- चिकन मसाला पाउडर

आधा टीस्पून- लालमिर्च पाउडर

चुटकीभर हींग

1 टेबलस्पून तेल

इसे भी पढ़ें: लंच में इस तरह बनाएं सूखे आलू मटर की सब्जी, जानिए इसकी विधि

विधि

शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोकर काट लें। अब कड़ाही में मूंगफली को सूखा भूनकर निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने पर छिलका निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, हींग और प्याज़ का तड़का लगाएं। प्याज़ हल्का गुलाबी हो जाए तो उसमें शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक भूनें। कुकिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सब्ज़ियों को मध्यम आंच पर भूनने से वह अच्छी तरह पक जाती हैं और उसके पौष्टिक तत्व भी नष्ट नहीं होते हैं। अब इसमें एक कटा टमाटर डालकर भूनें। टमाटर थोड़ा पक जाए तो हल्दी, लालमिर्च, नमक और चिकन मसाला डालकर ढंककर पकाएं। बीच-बीच में चलाती रहें। जब शिमला मिर्च अच्छी तरह पक जाए तो इसमें दरदरी पिसी हुई मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 2 मिनट चलाने के बाद गैस बंद कर दें। गरम-गरम सादे परांठे या मेथी के परांठे के साथ यह सब्ज़ी बहुत स्वादिष्ट लगती है। वैसे इसे आप लंच में दाल-राइस के साथ भी सर्व कर सकती हैं। लंच और डिनर के लिए यह परफेक्ट सब्ज़ी है। कुकिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मूंगफली मिक्स कर देने से शिमला मिर्च का कसैला स्वाद चला जाता है और फिर बच्चे भी इसे बहुत चाव से खाएंगे।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट