पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान गिराने का शौर्य दिखाने वाले कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र से किया गया सम्मानित

By निधि अविनाश | Nov 22, 2021

भारतीय वासुसेना के ग्रुप कप्तान अभिनंदन वर्धमान को सोमवार यानि की आज वीर चक्र से सम्मानित किया गया। बता दें कि, वीर चक्र से सम्मानित करने के लिए अभिनंदन के नाम की पहले ही घोषणा कर दी गई थी और अब राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया। 27 फरवरी 2019 को हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को निरस्त कर दिया था। पाकिस्तानी सीमा में अभिनंदन का विमान क्रैश होने के कारण उन्हें बंदी बना लिया था। भारत के दबाव के बाद अभिनंदन को 60 घंटे बाद छोड़ा गया था। 

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज न केवल  अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा बल्कि जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादी को ढेर करने  के लिए नायब सूबेदार सोमबीर को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाब

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें