कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2026

भाजपा उच्च कमान द्वारा उनसे परामर्श किए बिना केवर सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले पर आपत्ति जताने के कुछ दिनों बाद, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह बैठक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा इस बात के संकेत दिए जाने के बाद हुई अटकलों के बीच हुई कि कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस के संपर्क में हैं और अपनी पुरानी पार्टी में लौट सकते हैं। हालांकि, कैप्टन अमरिंदर ने इस सुझाव को खारिज कर दिया।  उन्होंने कहा कि बैठक काफी समय से लंबित थी। उन्होंने कहा मैंने अमित शाह से मुलाकात का अनुरोध किया था और उन्होंने मुझे तुरंत समय दिया। हमने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Satya Niketan Building Collapse: 7 मौतों के बाद एक्शन में MCD, Deputy Commissioner सहित 5 अधिकारी सस्पेंड

Fashion Tips: Perfect Look पाने के लिए Body Shape के अनुसार चुनें Best Outfit

वो इलाका जो था कभी लिट्टे का अभेद किला, वहां घुसकर भारत की 61 मलियन डॉलर की बड़ी डील,

Bigg Boss 20 Grand Premiere | रियलिटी शो का धमाकेदार आगाज़! तथास्तु थीम और 17 धुरंधर कंटेस्टेंट्स के साथ लौटे सलमान खान, माही विज की आखिरी एंट्री