जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के बाद कप्तान राहुल की नजरें दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के अभ्यास पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम शनिवार को उतरेगी तो कप्तान केएल राहुल यही उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें बल्लेबाजी का जरूरी अभ्यास मिल सके। दोनों टीमों के प्रदर्शन में इतना अंतर है कि यह श्रृंखला पूरी तरह से एकतरफा हो गई है। भारतीय टीम का लक्ष्य टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी का होगा ताकि बल्लेबाजी के लिये समय मिल सके। उछालभरी पिच और तेज हवाओं से बल्लेबाजों के लिये चुनौती आसान नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के बोरीवली में 4 मंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी, फिलहाल किसी के मरने की खबर नहीं

संजू सैमसन अगर चौथे नंबर पर उतरते हैं तो पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण की नजरें पहले श्रृंखला जीतने और उसके बाद टीम संयोजन में प्रयोग पर होगी। धवन की बाजू में लगी चोट अगर गंभीर होती है तो ईशान किशन और राहुल का बायां दायां संयोजन पारी की शुरूआत के लिये उम्दा होगा। दीपक चाहर ने लगातार सात ओवर फेंके जो अच्छा संकेत है कि वह कार्यभार प्रबंधन में कामयाब हो रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भी विविधतायें लाना चाहेंगे जबकि मोहम्मद सिराज की नजरें विकेट लेने पर लगी होंगी।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में बने रहने को लेकर उत्साहित हूं: ऋषि सुनक

टीमें : भारत : के एल राहुल (कप्तान), शिखर धवन , रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद। जिम्बाब्वे : रेजिस चकाबवा (कप्तान), रियान बर्ल, तनाका चिवांगा, ब्राडले इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया, टी कैतानो, क्लाइव माडांडे, वेसली एम, टी मारूमानी, जान मसारा, टोनी मुनियोंगा, रिचर्ड एंगारावा, विक्टर एन, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो। मैच का समय : दोपहर 12 . 45 से।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज