टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिर बने पिता, पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को दिया जन्म

By Kusum | Nov 16, 2024

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के घर बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, रोहित एक बार फिर पिता बने हैं, उनकी पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि, पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है जिस कारण वो पर्थ टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, अब इन उम्मीद से पहले ही समायरा को छोटा भाई मिल गया है। हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट खेल सकते हैं। 


रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह पहले से ही बेटी समायरा के माता-पिता हैं। उन्होंने अब तक अपने दूसरे बच्चे की खबर सभी से छुपाए रखी। रितिका की गर्भावस्था तक की बात सामने नहीं आई थी। हाल ही में पर्थ टेस्ट के लिए रोहित की अनउपलब्धता की खबरों के बाद फैंस को पता चला कि वह ऐसा घर नन्हें मेहमान के आगमन चलते करने वाले हैं। 

 

हालांकि, अभी तक रोहित की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी ओर भारतीय टीम के स्टार प्लेयर केएल राहुल के घर भी जल्द खुशियां आने वाली हैं। वो भी पिता बनने वाले हैं। हाल ही में राहुल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने प्रेग्नेंसी का ऐला किया था।  


प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची