कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, बोले- 'कमाल कर दिया पायलट जी, आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी'

By रेनू तिवारी | Oct 03, 2026

अभिनेता सलमान खान ने फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को कथित तौर पर सह-पायलट द्वारा दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करने वाले पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की है। खान ने सोशल मीडिया पर मच्छार की बहादुरी को सलाम किया। अभिनेता ने ‘एक्स’ में अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपके साहस को सलाम करते हैं... आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी... बहुत बढ़िया भाई... कैप्टन स्मित मच्छार।’’ 

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में पायलट खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने और विमान की ‘गैली’ में पीठ के बल लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को मच्छार ने अस्पताल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वीडियो कॉल पर बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी दी। मोदी ने पायलट के साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना करते हुए कहा कि उनके क्षण भर में लिए गए फैसले से विमान में सवार लोगों की जान बचाने में मदद मिली। सह-पायलट द्वारा कथित हमले के पीछे का मकसद अभी जांच के दायरे में है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में SIR पूरा होने के बाद Voter List जारी, कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज

flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

Education Ministry ने 5 Classical Languages के लिए Centres of Excellence को दी हरी झंडी

AIIMS Bhopal में Assistant Professor पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ईमेल से आवेदन