By अभिनय आकाश | Oct 17, 2026
फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर ने एक हमले के उन खौफनाक पलों को याद किया, जब वे बेहोश होने की कगार पर थे और उन्हें लग रहा था कि शायद वे बच न पाएं। 'स्काई न्यूज़ अरबिया' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे हालात अचानक 'जान बचाने की लड़ाई' में बदल गए, और उस समय उनके दिमाग में यात्रियों की सुरक्षा की चिंता भी सबसे ऊपर थी। कैप्टन ने उस घटना के दौरान मची अफरा-तफरी और घबराहट का जिक्र किया। सिर पर जोरदार प्रहार से लेकर, दरवाजा खुलने पर लोगों के चीखने-चिल्लाने के मंजर तक। उन्होंने अपने दो साथी पायलटों के बारे में भी बताया, जिन्होंने बिल्कुल अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी: एक ने प्रार्थना करना शुरू कर दिया, जबकि दूसरे ने विमान का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। एक ऐसा कदम जिसे कैप्टन मच्छर कभी नहीं भूल पाएंगे।
मच्छर ने एक साथी पायलट के बारे में भी बताया, जो उस मुश्किल घड़ी में प्रार्थना करने लगा था। उन्होंने उस समय अपने साथी की ओर नहीं देखा, क्योंकि वे उस पल का सम्मान करना चाहते थे। लेकिन एक दूसरे सहकर्मी के काम ने उन पर गहरी छाप छोड़ी। मच्छर ने उस पायलट को इसका श्रेय दिया जिसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लिया और स्थिति को संभाल लिया। उन्होंने कहा दूसरी बात यह है कि कैसे मेरे एक और साथी ने कंट्रोल अपने हाथ में लिया और स्थिति को संभाल लिया; यह एक ऐसी बात है जो ताउम्र मेरे साथ रहेगी।