संजू सैमसन के मुरीद हुए इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर, दिया यह बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करना संजू सैमसन के लिये बहुत अच्छा अनुभव रहा और टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वह अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा रहा था। संजू ने 2020 सत्र में अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाये थे। उन्हें जनवरी में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की जगह राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। बटलर ने वर्चुअल मीडिया सत्र में कहा, ‘‘यह उसके लिये बहुत अच्छा अनुभव था और मुझे लगता है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ वह इस भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने लग गया था। ’’ सैमसन की अगुवाई में रॉयल्स ने सात में से तीन मैचों में जीत दर्ज है। आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के कुछ मामले पाये जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Covid Alert! 12 नए मामले और 4 मौतें, क्या लौट रहा है खतरा?

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei नहीं जाएंगे New Jersey, अंधविश्वास के कारण घर पर ही देखेंगे World Cup Final

क्या Lords में Rohit Sharma का आखिरी ODI होगा? World Cup से पहले selectors लेंगे फैसला

July Career Predictions: Business Risk से बचें ये राशियाँ, July Career Horoscope में जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल