Delhi Pollution में वाहनों की भूमिका, CAQM ने न्यायालय से आदेश की समीक्षा का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर खराब वायु गुणवत्ता में वाहनों के प्रदूषण को एक प्रमुख कारक मानते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से उसके 12 अगस्त के आदेश की समीक्षा करने का आग्रह किया।

उक्त आदेश में राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम न उठाने का निर्देश दिया गया था।

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों की याचिका में दाखिल 300 से अधिक पृष्ठों के हलफनामे में, सीएक्यूएम ने कहा, “वाहनों से होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में आमतौर पर खराब वायु गुणवत्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कारकों में से एक है।इस प्रकार, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना आयोग की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक रहा है, जिसे उसने एनसीआर की राज्य सरकारों और दिल्ली सरकार के साथ अपनी विचार-विमर्श में केंद्रित किया है।”

आगे का रास्ता सुझाते हुए, सीएक्यूएम ने कहा, “वाहन उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए बीएस-थ्री और उससे कम मानक वाले वाहनों को न्यायालय के 12 अगस्त, 2025 के आदेश की परिधि से बाहर रखा जाना चाहिए, क्योंकि इन वाहनों की उत्सर्जन क्षमता की तुलना बीएस-चार उत्सर्जन मानकों से की जाए तो यह अधिक प्रदूषणकारी हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

भारत-यूरोपीय संघ FTA से पड़ोसी देशों में हलचल! पाकिस्तान और बांग्लादेश के टेक्सटाइल बाजार पर मंडराया खतरा

निलंबित मजिस्ट्रेट Alankar Agnihotri की केंद्र को खुली चुनौती: 6 फरवरी तक SC/ST एक्ट वापस लें, वरना उखाड़ फेंकेंगे सरकार

रेलवे की बड़ी लापरवाही: बिना कोच BE2 के ही संबलपुर से रवाना हुई ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

Sushila Tiriya Passes Away | कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुशीला तिरिया का निधन, ओडिशा ने खोया एक मुखर आदिवासी चेहरा