Purvanchal Expressway पर कार और डंपर की टक्कर; तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

सुलतानपुर। दिल्ली से बिहार के सासाराम जा रही एक कार ने सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किनारे खड़े डंपर को पीछे से टक्कर मार दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को हुई इस दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, सासाराम निवासी सलीम अपने साढ़े तीन महिने के बेटे का इलाज करवाने एम्स, दिल्ली गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर सभी वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वापसी के दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हुई।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन