उत्तरी सीरिया में रेफ्रिजरेटर ट्रक में हुआ बम विस्फोट, 11 नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

बेरूत। उत्तरी सीरिया में तुर्की समर्थित सीरिया विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर में एक अस्पताल के निकट एक वाहन में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 11 नागरिकों की मौत हो गई। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था ‘सीरिया मानवाधिकार पर्यवेक्षक’ ने बताया कि यह विस्फोट तुर्की सीमा के निकट अल-राई में हुआ।

शहर के प्रवेश के निकट हुए हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है और जून के बाद यहां हुआ यह दूसरा इस तरह का भयानक विस्फोट है। विद्रोही सुरक्षा बल के एक सदस्य ओसामा अबू अल-खेर ने एएफपी को बताया कि एक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक रेफ्रिजरेटर ट्रक में धमाका हुआ।

इसे भी पढ़ें: कब्जे में लिए गए ईरानी टैंकर की नई तस्वीरें आई सामने, सीरिया में है टैंकर

तुर्की के सैनिकों और उनके सहयोगी सीरिया विद्रोहियों ने इस्लामिक स्टेट समूह और कुर्दिश लड़ाकों के विरोध में 2016 से ही एक सैन्य अभियान शुरू कर रखा है। सीरिया विद्रोही बलों ने अल-राई और निकट के शहर एजाज पर कब्जा कर लिया है।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज