लीबिया में शॉपिंग मॉल के बाहर विस्फोट, 3 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2019

बेनगाजी। लीबिया के बेनगाजी शहर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर विस्फोटकों से लदे एक वाहन में विस्फोट से संयुक्त राष्ट्र के कम से कम तीन कर्मियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। देश में यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब युद्धरत पक्षों ने कहा था कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्तावित संघर्षविराम स्वीकार कर लिया है जिसका मकसद आगामी ईद-उल-अज़हा के मौके पर राजधानी त्रिपोली में हमले रोकना है।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, कई लापता

 स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अरकान मॉल के पास हुआ जहां लोग ईद से पहले खरीदारी करने आए थे। बेनगाजी नगर निगम ने बताया कि हमला लीबिया में ‘संयुक्त राष्ट्र सपोर्ट मिशन’ को निशाना बनाकर किया गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनका नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि मृतकों में से एक लीबिया का नागरिक है। विस्फोट में नौ लोग घायल हुए हैं

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में बताया कि घायलों में तीन संयुक्त राष्ट्र कर्मी हैं।

इसे भी पढ़ें: सेना के व्यवसाय पर म्यांमार ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट खारिज की

उन्होंने कहा कि महासचिव शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वह लीबिया प्राधिकारियों से अपील करते हैं कि इस हमले को अंजाम देने वालों की पहचान करने और उन्हें तुरंत न्याय के दायरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाए।’’ लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत घासन सलाम ने भी इस हमले की निंदा की हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला