मुंबई में राजमार्ग पर कार में लगी आग, मदद के लिए रुके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

मुंबई। मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के एक महंगी कार में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला उस वक्त घटनास्थल से ही गुजर रहा था और शिंदे कार सवार की मदद करने के लिए वहां रुके। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले इलाके में राजमार्ग पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह राजमार्ग मुंबई में एक प्रमुख सड़क मार्ग है। दमकल विभाग को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

इसे भी पढ़ें: परदेस से स्टार बनीं Mahima Chaudhry, कार हादसे में पूरी तरह से जख्मी हो गया था चेहरा

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्राइवर का नाम पूछा, जिसने अपना नाम विक्रांत शिंदे बताया। मुख्यमंत्री ने व्यक्ति को कहा कि जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उसे जल रही कार के पास नहीं जाने के लिए कहा तथा वहां से जाने से पहले व्यक्ति को मदद का आश्वासन भी दिया।

प्रमुख खबरें

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon

MPPSC ADPO Recruitment: आवेदन का आखिरी मौका, 24 July की Last Date से पहले करें अप्लाई

स्पेसएक्स की तर्ज पर चीन ने पहली बार नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से उतारा अपना पुन: प्रयोज्य रॉकेट बूस्टर