इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार बबूल के पेड़ से टकराई, बारात में इंदौर के 3 युवकों की मौत

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

देवास। मध्य प्रदेश में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर चापड़ा के समीप गुरुवार रात को बारात में जा रही कार रांग साइड जाकर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे देवास रेफर किया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिये गए।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने किया पश्चिम बंगाल को लेकर विवादित ट्वीट, कांग्रेस हुई हमलावर

हादसे में कार चला रहे जितेंद्र चौहान, रोहित मुनिया एवं कान्हा उर्फ कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जितेंद्र के साइड में बैठा आकाश जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बागली थाना प्रभारी जयराम चौहान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों युवकों के शव और गंभीर घायल आकाश को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को बागली अस्पताल पहुंचाया, जहां से आकाश को रात में ही देवास रैफर कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार