दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे ट्रक से टकराई कार,एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

By राजीव शर्मा | Oct 04, 2021

मेरठ, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर परतापुर थानाक्षेत्र में सोमवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट से परिवार के तीन सदस्य को छोड़कर ब्रेजा में सवार होकर परिवार के सदस्य लौट रहे थे तभी नींद की झपकी लगने से तेज रफ्तार कार एक्सप्रेस-वे पर कांशी टोल के पास खड़े ट्रक में ब्रेजा कार टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले बिजनौर के रहने वाले बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

हादसे को देखकर तत्काल ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े। तब तक पीछे से स्विफ्ट में सवार होकर जहीर की पत्नी गुलशन और परिवार के अन्य सदस्य आ रहे थे। हादसे को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। उसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उमेर की हादसे के दौरान जान बच गई है। उमेर 8 माह का बच्चा है, जो ताजीम का बेटा है, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार मरने वालों के नाम ताजीम (30), अल्मास (28) पत्नी ताजीम, जुबैरिया (16) पुत्री जसीम, नफीसा फातुम (60) पत्नी शाहिद, फाजिला (30) पत्नी जाहिल। पुलिस ने सभी शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस