मुंबई में एक फ्लाईओवर पर कार ने टैक्सी में मारी टक्कर, दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2025

मुंबई के दादर क्षेत्र में शनिवार को एक फ्लाईओवर पर लापरवाही से चलायी जा रही कार ने टैक्सी में टक्कर मार दी और इस हादसे में चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गयी।पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों की जान गयी है उनमें टैक्सी चालक और यात्री रेखा परमार शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना एलफिंस्टन ब्रिज पर दोपहर करीब सवा एक बजे हुई, जब प्रियांशु बांद्रे (21) कार से दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, बांद्रे कार पर नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार पुल के उत्तर की लेन से दक्षिण की लेन की ओर ओर चली गई और टैक्सी से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांद्रे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है और मामले में जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई