दिल्ली में बदरपुर फ्लाईओवर पर ट्रक से टकरायी कार, तीन व्यक्तियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

नयी दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली में बदरपुर फ्लाईओवर पर एक कार के ट्रक से टकराने पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात हुई जब ओखला के संजय कॉलोनी के रहने वाले सात व्यक्ति हरियाणा के फरीदाबाद में एक शादी समारोह से कार में सवार होकर लौट रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: CBI ने 20 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में NHAI महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान राज (21), संजू (38) और दिनेश (22) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों में अंशुल (18) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि नीरज (18), अजित (28) और विशाल (28) की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि राज अविवाहित था और अपने परिवार के साथ लक्ष्मीनगर में रहता था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता मथुरा में दर्जी का काम करते हैं जबकि उसकी मां का निधन हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी संजू विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं - एक बेटा और एक बेटी। वह दर्जी की एक दुकान पर मजदूर के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी दिनेश भी अविवाहित था जो ओखला स्थित एक दुकान में कपड़ा काटने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रमुख खबरें

South Delhi के सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढहने से 5 की मौत

विपक्ष मुझे बदनाम करने और Punjab को फिर लूटने की ताक में: Bhagwant Mann

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध