Gajakesari Yoga: Guru और Moon की युति से Leo में बना गजकेसरी योग, इन राशियों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

By अनन्या मिश्रा | Nov 02, 2026

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक आज यानी की 02 नवंबर 2026 की सुबह चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से गुरु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में चंद्रमा के और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इससे इन जातकों के समझने और फैसला लेने की क्षमता में सुधार हो सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ करियर में नई उपलब्धियों को हासिल कर सकते हैं।

अगर पहले से निवेश कर रखा है, तो अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है।

ऑफिस में आपके मेहनत और कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि में दूसरे भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस भाव का संबंध परिवार, धन और वाणी से माना जाता है।

इस योग के प्रभाव से बातचीत करने की शैली प्रभावशाली हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

प्रेम संबंधों में आपसी समझ मजबूत होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में वृद्धि की उम्मीद है।

वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि में ही गजकेसरी योग बन रहा है। इससे जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

ऑफिस में पहले से ज्यादा सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभा सकते हैं।

वहीं नौकरी करने वाले कुछ लोगों की सैलरी में वृद्धि या बेहतर आमदनी का भी मौका मिल सकता है।

अगर आप अपने व्यापार को शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो इस दिशा में अपनी कोशिशें तेज कर सकते हैं।

विवाह योग्य लोगों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल रह सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के 10वें भाव में गजकेसरी योग बनेगा। जिसको कर्म और पेशेवर जीवन से भी जोड़कर देखा जाता है।

इस गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होंगी और पदोन्नति के भी मौके मिल सकते हैं।

जो भी जातक नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। हालांकि निवेश से पहले नियम को अच्छे से जान लें।

सेहत के मामले में अपनी लाइफस्टाइल और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Sabarimala में फर्जी हेल्थ कार्ड पर Kerala High Court सख्त, पुलिस जांच का आदेश

Subhash Chandra पर ED का शिकंजा, LICHFL ऋण धोखाधड़ी में मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज

November 2026 Rashifal: नवंबर में गुरु और मंगल के गोचर से मेष समेत 6 राशियों की बदलेगी किस्मत

Jammu में 154 साल पुरानी दरबार मूव परंपरा फिर शुरू, Civil Secretariat खुला