बिना हेलमेट गाड़ी चलाने की लापरवाही पूरे परिवार को भारी नुकसान पहुंचा सकती है: मुख्यमंत्री यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि हेलमेट न पहनने जैसी छोटी सी लापरवाही भी पूरे परिवार को भारी नुक्सान पहुंचा सकती है। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी सड़क सुरक्षा जागरूकता पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भोपाल के अटल पथ पर निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम में की। कार्यक्रम में युवाओं को 2100 हेलमेट वितरित किए गए।

यादव ने कहा कि नवरात्र के दौरान शुरू किया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह जीवन बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली एक सराहनीय पहल है। उन्होंने राज्य के लोगों से हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गश्ती दल, जांच चौकी, सेंसर चेक पोस्ट, डिजिटल चालान, स्पीड गन, लाइव ट्रैफिक मॉनिटरिंग और फास्टटैग सिस्टम लगाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राहवीर योजना’ के तहत, दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले जिम्मेदार नागरिक को प्रोत्साहन स्वरूप 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद हेलमेट वितरण स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई क्योंकि बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और उनमें से कई मुफ्त हेलमेट छीनने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग हेलमेट छीनने में कामयाब भी हो गए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार