By अभिनय आकाश | Jul 03, 2026
गल्फ ऑफ एडन से एक ऐसी खबर सामने आई जो मालवाहक जहाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी। लेकिन इस खतरे में भारतीय नौसेना ने जांबाज मार्कोस कमांडो के साथ दिखाया कि समंदर का राजा भारतीय नौसेना है। तारीख 1 जुलाई जगह जिबूती के तट से 300 मील दूर समंदर के बीचों-बीच अचानक एक जहाज से चीख पुकार मचती है। लुटेरे उस जहाज पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। गोलियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है और जहाज के सभी क्रू मेंबर्स खुद को जहाज के एक कमरे में बंद कर लेते हैं। उनकी उम्मीद टूट रही थी। लेकिन तभी उन्होंने मदद मांगी और मदद के लिए वहां पर पहुंचा भारतीय नौसेना कैस्टल फ्रीगेट आईएएस त्रिखंड। समंदर का वह भूत जिसे दुश्मन देख नहीं सकता लेकिन उसकी मार से बच भी नहीं पाता।
Stay updated with Latest International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi