China जा रहा था कार्गो, ईरान ने भारत भेजा, दुनिया हैरान!

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है। एक तरफ ईरान और दूसरी तरफ है अमेरिका और इजराइल। मिसाइलें लगातार चल रही हैं। रास्ते बंद हो रहे हैं और सबसे बड़ा असर पड़ रहा है तेल और गैस सप्लाई पर। इसी बीच भारत ने एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। करीब 5 साल बाद इंडिया ने फिर से ईरान से एलपीजी गैस खरीद ली है। 2019 में जब अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगाए थे तब भारत को मजबूरी में यह खरीद बंद करनी पड़ी थी। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से मिली 30 दिन की अस्थाई छूट के बाद भारत ने फिर से यह डील शुरू कर दी है और वजह साफ है आटा महंगा हो जाए तो रोटी भी मुश्किल हो जाती है। तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। सप्लाई चेन टूट रही है और भारत अपने लोगों का चूल्हा जलाए रखना चाहता है। सूत्रों के मुताबिक ईरान से एलपीजी लेकर एक टैंकर भारत की ओर बढ़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने अचानक घुमाई गर्दन, फिर हुआ भारत पर सबसे बड़ा ऐलान

यानी कि 9 दिन चले ढाई कोस वाली स्थिति इस समय बन चुकी है। इसलिए भारत ने एक नहीं कई कदम उठा लिए हैं। हॉर्मूस में फंसे अपने टैंकर बाहर निकाले। खाली जहाजों को एलपीजी लोड करने भेजा और अब सीधे ईरान से भारत ने खरीद शुरू कर दी है। लेकिन हालांकि इसमें दिलचस्प बात यह है कि इस डील पर सरकार खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। लेकिन ट्रेड डाटा और इंडस्ट्री सूत्र साफ इशारा कर रहे हैं कि खेल अंदर ही अंदर चल रहा है। और हां पेमेंट भी रुपए में हो सकता है। यानी कि डॉलर का झंझट अब खत्म होने वाला है। लेनदेन आसान होगा। एक तरफ ईरान जो अमेरिका और इजराइल से भिड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ है भारत जो अपने हितों को ध्यान में रखते हुए चुपचाप उसी ईरान से गैस खरीद रहा है। 

प्रमुख खबरें

चोट से उबरकर Carlos Alcaraz की शानदार वापसी, Japan Open Tennis फाइनल में दर्ज की जीत

Rahul Gandhi की हिरासत और नए वायुसेना प्रमुख की घोषणा समेत रात की प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की