Carlos Alcaraz US Open में खिताब बचाने उतरेंगे, चोट से उबरकर करेंगे वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

अपनी दाहिनी कलाई में लगी चोट के कारण चार महीने से अधिक समय तक खेल से बाहर रहने वाले कार्लोस अल्काराज़ को उम्मीद है कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौट कर रविवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेंगे। मौजूदा चैंपियन अल्काराज़ चोटिल होने के कारण फ्रेंच ओपन और विंबलडन में नहीं खेल पाए थे लेकिन उन्हें लगता है कि वह वर्ष का अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप कार्लिटोस को उसी तरह खेलते हुए देखेंगे जैसे वह हमेशा खेलता आया है।’’ स्पेन के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने अप्रैल के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है लेकिन वह सोमवार को यहां अच्छी शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: US Open में Aryna Sabalenka लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेंगी

वापसी का फैसला करना आसान नहीं था। मैंने इसके लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया है।’’ अल्काराज़ मौजूदा चैंपियन हैं और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं। एक साल पहले उन्होंने यानिक सिनर को हराकर नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: KSLTA करेगा World Tennis Junior J30 की मेजबानी, बेंगलुरु में जुटेंगे शीर्ष युवा खिलाड़ी

इस बार सिनर नहीं खेल रहे हैं। दाहिने घुटने में चोट के कारण उन्होंने नाम वापस ले लिया है। सिनर की अनुपस्थिति में अलेक्जेंडर ज़्वेरेव शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

लेकिन सबकी निगाहें अल्काराज़ पर टिकी हैं, जिन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपना सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। अल्काराज़ का पहला मुकाबला रोमन सफिउलिन से होगा। इस सप्ताह सेरेना विलियम्स के साथ मिश्रित युगल के कुछ मैच खेलकर उन्हें कुछ हद तक अभ्यास करने का मौका मिला था।

प्रमुख खबरें

आखिर हुतियों को नियंत्रित करने में सऊदी अरब, अमेरिका और ‘इस्लामिक नाटो’ क्यों विफल प्रतीत हो रहे हैं?

Pakistan के Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 17 बच्चों समेत 18 की मौत

Rahul की Poster Girl पर बवाल: Bangladesh मॉडल से Anarchy फैलाने की कोशिश, BJP का सनसनीखेज आरोप

Islam अपनाने वालों को BC Quota नहीं, Supreme Court ने मद्रास High Court का फैसला सही ठहराया