एक और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना चाहती है बैडमिंटन स्टार कारोलिना मारिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

मुंबई। वह महिला एकल में मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन है लेकिन स्पेन की बैडमिंटन स्टार कारोलिना मारिन ने कहा कि सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने के लिये उन्हें अभी और हासिल करना होगा। मारिन ने बुधवार को कहा कि वह इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के लिये एक ओलंपिक स्वर्ण पदक तथा विश्व चैंपयनशिप में कम से कम दो खिताब और जीतना चाहती हैं।

प्रीमियर बैडमिंटन लीग में पुणे7एसेस की तरफ से खेलने वाली मारिन ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इतिहास की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहती हूं और इसके लिये मुझे एक और ओलंपिक (स्वर्ण पदक) तथा कम से कम दो विश्व चैंपियनशिप जीतनी होंगी। लेकिन मैं इससे खुद को प्रेरित रखती हूं।’

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त