गाजर-मूली का अचार बनाने का आसान तरीका, 2 घंटे धूप में सुखाकर ऐसे करें तैयार

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 13, 2026

नवंबर के महीने में बाजारों में गाजर और मूली भरमार होती है। इस सीजन में गाजर-मूली का आचर खाने को मिल जाए, तो मजा आ जाता है।  एक बार इस आचर को बना लें और पूरी सर्दियों तक आराम से खाएं। गाजर-मूली का आचर सब्जी-रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ अच्छे से खाया जाता है।

सबसे खास बात तो यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। बस आप सब्जियों को सही तरीके से तैयार कर लेना और अचार नमी न रहने दे। वरना अचानक जल्दी खराब हो सकता है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

गाजर-मूली का अचार बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

गाजर और मूली का अचार बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरुरत नहीं होगी।

बराबर मात्रा में गाजर और मूली
हरी मिर्च
सरसों का तेल
राई
सौंफ
मेथी दाना
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
गरम मसाला
नमक
सिरका

गाजर-मूली का अचार का आसान तरीके

- सबसे पहले गाजर और मूली को अच्छे से साफ कर लें। अब इनका छिलका उतारकर लंबी या अपनी पसंद के शेप में काट लें। ध्यान रखें कि सब्जियों पर मिट्टी बिल्कुल न लगे रहे।

- फिर कटी हुई गाजर और मूली को साफ कपड़े या थाली में फैलाक करीब 2 घंटे धूप में रख लें। इससे सब्जियों की नमी कम हो जाएगी। यह स्टेप सबसे जरुरी है।

- इसके बाद एक मिक्सर में राई, सौंफ और भुने हुए मेथी के दाने डालकर दरदरा पीस लें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिला दें।

- अब एक बड़े बर्तन में गाजर और मूली डालें। इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें आपने मसाले तैयार कर लें और वह पाउडर और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डाल सकते हैं।

- फिर इस अचार को आप एक एयरटाइट कांच में जार में भर दें। जार में पानी या नमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। इसे 1 से 2 दिन धूप में रख दें, जिससे अचार का स्वाद अच्छी तरह तैयार हो जाएगा।

- इस तरह से आप घर पर ही गाजर और मूली का अचार रैडी कर सकते हैं। इसको आप खाने के साथ खा सकते हैं।

अचार को लंबे समय तक खराब होने से कैसे बचाएं?

- गाजर और मूली को धोने के बाद इसको अच्छे से सुखा लें। सब्जियों पर पानी नहीं रहे।

- अचार को स्टोर करने के लिए साफ और सूखा कांच का जार रख लें।

- अचार निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखा चम्मच ही लें।

- बार-बार जार को खुला छोड़ें और इस्तेमाल के बाद ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें।

- अचार को गर्म और नमी वाली जगह से दूर रखें।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की सफाई, Samrat Choudhary से मुलाकात केवल सामाजिक शिष्टाचार है

Strait of Hormuz पर US का नियंत्रण, Donald Trump बोले- हालात बिगड़े तो Iran पर सैन्य एक्शन तय

ED Headquarters में सपा नेता Azam Khan से पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बयान दर्ज

New Zealand के खिलाफ 244 रन से हारा भारत, Shreyas Iyer ने पिच में बदलाव को ठहराया जिम्मेदार