सोशल मीडिया पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोपी पर मुकदमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में नानपारा कस्बे के निवासी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्रीअपलोड करने वाले नानपारा थाना क्षेत्र के बेलदारन टोला निवासी मोहम्मद असीम के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एनसीएमईसी संस्था बच्चों के यौन शोषण के मामलों पर अंकुश लगाने और गुमशुदा बच्चों की तलाश के क्षेत्र में काम करती है। संस्था सोशल नेटवर्किंग मंचों पर बच्चों के संबंध में अपलोड होने वाली पोस्ट और वीडियो की निगरानी भी करती है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

Operation Economic Outcast | अमेरिका ने ईरान के साथ तेल व्यापार को लेकर भारत की 4 कंपनियों और 3 लोगों पर प्रतिबंध लगाए