राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के लिए भाजपा नेता पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

पुलिस ने भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ टेलीविजन बहस के दौरान उनके उस कथित बयान के लिये सोमवार को मामला दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर गोलियां चलाई जाएंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कथित तौर पर कहा कि भारत में इस तरह के विरोध प्रदर्शन संभव नहीं हैं, क्योंकि यहां के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी की ऐसी कोई इच्छा है, तो ‘‘गोली उनके सीने में दाग दी जाएगी।’’

प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं का हवाला दिया गया है, जिनमें धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), धारा 353 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), और धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल हैं।

इस टिप्पणी के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूरे केरल में महादेवन और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि यह ‘‘धमकी केवल किसी छोटे पदाधिकारी का लापरवाही भरा बयान मात्र नहीं’’ है।

उन्होंने चेतावनी दी कि त्वरित, निर्णायक और सार्वजनिक रूप से कार्रवाई न करने को मिलीभगत माना जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘देश राज्य पुलिस के माध्यम से तत्काल और अनुकरणीय कानूनी कार्रवाई की मांग करता है, ताकि न्याय शीघ्र, स्पष्ट और कठोर हो।’’ सांसद शफी परंबिल और रमेश चेन्निथला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी महादेवन की टिप्पणी की निंदा की और पुलिस कार्रवाई का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब