महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है।

इसे भी पढ़ें: EPF Scam मामले में UPPCL के पूर्व एमडी को गिरफ्तार कर लिया गया

उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आये और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने उसका विरोध किया तो जैन ने उसे धमकी दी।  जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar