छात्रा के आरोप के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2019

शाहजहांपुर (उप्र)। काननू में परास्नातक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा द्वारा वीडियो क्लिप के जरिये ‘संत समाज के एक बड़े नेता’ पर उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने और उसके लापता हो जाने के बाद मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है।छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में भाजपा के इस बड़े नेता पर पुत्री का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, वहीं चिन्मयानंद के वकील ने इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश है। सोशल मीडिया पर24 अगस्त को वायरल वीडियो में छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद का नाम लिये बिना कहा कि  मैं शाहजहांपुर के एसएस लॉ कालेज से एलएलएम कर रही हूं।संत समाज का एक बहुत बड़ा नेता है जो बहुत लड़कियों की जिंदगी बरबाद कर चुका है, और मुझे भी मारने की धमकी देता है। मेरा (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी और (मुख्यमंत्री) योगी जी से अनुरोध है कि वह कृपया मेरी मदद करें। उसने मेरे परिवार को मारने की धमकी दी है,मुझे पता है कि मैं इस समय कैसे रह रही हूं।’’

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिये बिजली क्षेत्र का विकास जरूरी: आरके सिंह

चिन्मयानंद के वकील ने मंगलवार को फोन पर कहा  22 अगस्त को चिन्मयानंद को एक अनजान नंबर से व्हाटसअप संदेश आया। संदेश में कहा गया कि आज शाम तक पांच करोड़ रूपये दीजिये। अगर आपने पैसे नही दिये तो मेरे पास आप का वीडियो है जिसे मैं टीवी और न्यूज चैनल पर वायरल कर दूंगा। और कोई चालाकी करने की कोशिश मत करना क्योंकि मेरा कुछ नही होगा, आपकी बदनामी हो जायेगी। इसलिये चुपचाप पांच करोड़ की व्यवस्था कर दीजिये।  सिंह ने बताया कि स्वामी जी शहर में नही थे और उन्होंने स्क्रीनशॉट मुझे भेजा, मैंनेशाहजहांपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेज दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू की। मैंने कहा कि इस बारे में मीडिया को बता देना चाहिए लेकिन पुलिस ने कहा कि ऐसा न करें क्योंकि यह बड़ा मामला है और बड़ा गिरोह इसमें शामिल हो सकता है। अगर आप मीडिया में दे देंगे तो हो सकता है कि वे सर्तक हो जायें और हमें उन्हें गिरफ्तार करने में दिक्कत हो। 

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर