महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज, शिवराज बोले- हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

By अंकित सिंह | Jul 06, 2022

देवी काली को लेकर महुआ मोइत्रा द्वारा एक टीवी चैनल पर दिए गए बयान के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में एक एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में देवी काली पर उनके कथित विवादास्पद बयान को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत यह मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा के बयान के बाद से भाजपा तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्री काली विवाद पर बोलीं ममता की पार्टी की सांसद, मेरे लिए काली मांसाहारी और मदिरा स्वीकार करने वालीं, पोस्टर में कुछ भी गलत नहीं

 गौरतलब है कि मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें ‘‘एक व्यक्ति के रुप में काली देवी को मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है’’ क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का अधिकार है। मोइत्रा की इस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बयान के लिए मोइत्रा की कड़ी आलोचना की है,वहीं उनकी पार्टी टीएमसी ने इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया और इसकी निंदा की है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार