Navi Mumbai में महिला कांस्टेबल से बलात्कार के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक शादीशुदा महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार और उत्पीड़न करने के आरोप में 32 वर्षीय एक पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह अपराध 2020 से जुलाई 2022 के बीच सानपाड़ा इलाके में किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 26 वर्षीय पीड़िता से दोस्ती की और फिर उससे शादी करने का झांसा देकर सानपाड़ा के एक फ्लैट में उसके साथ कई मौकों पर कथित तौर पर बलात्कार किया। दोनों ही मुंबई पुलिस में कार्यरत हैं। 

उन्होंने बताया कि यह मामला सानपाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है और उसने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। ‘जीरो एफआईआर’ किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराई जा सकती है, चाहे घटना उस थाना क्षेत्र में हुई हो या नहीं और बाद में उस मामले को उपयुक्त पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

Kharkiv में Russian Attack ने मचाई भारी तबाही, 10 की मौत पर Zelenskyy बोले- रूस को मिलेगा करारा जवाब

PoJK में Internet Shutdown पर बरसी मानवाधिकार परिषद, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी और Digital Access का हो रहा हनन

ये है अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर ट्रंप की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं