Vadodara की झील में नाव पलटने का मामला: उच्च न्यायायलय ने चार महिलाओं को जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

गुजरात उच्च न्यायालय ने 18 जनवरी को वडोदरा की हरनी झील में एक नौका पलटने से 12 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों की मौत के मामले में गिरफ्तार चार महिलाओं को बुधवार को जमानत दे दी। ये महिलाएं निजी कंपनी कोटिया प्रोजक्ट्स में साझेदार हैं।

न्यायमूर्ति एम आर मेंगडे ने उन्हें 10-10 हजार रुपये के निजी मुचलके और इस शर्त पर जमानत दी कि वे गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगी और अपने पासपोर्ट जमा कर देंगी। निजी कंपनी कोटिया प्रोजेक्ट्स को वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने झील के किनारे विकास परियोजना का ठेका दिया था।

घटना के बाद, लापरवाही के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पंद्रह आरोपियों में चार महिला भी शामिल थीं। पीड़ितों के वकील मेहुल धोंडे ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता - तेजल आशीष दोशी, नेहा दीपेन दोशी, वैशाखी यश शाह और नूतन परेश शाह कंपनी में साझेदारी होने के नाते कृत्य के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

न्यायाधीश ने कहा कि अपराध में उनकी प्रत्यक्ष संलिप्तता का संकेत देने वाली कोई भी चीज रिकॉर्ड में नहीं है, न ही उन्होंने झील में नौकायन गतिविधि के संबंध में किसी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

Iranian President Ebrahim Raisi Death | भारत ईरान के साथ खड़ा है, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के निधन पर शोक जताया

PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक जताया

लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई में वोटिंग जारी, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर सहित तमाम सितारों ने डाला अपना वोट

Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष व्रत से होती है मनचाही इच्छा पूरी