दिल्ली के बाद शिमला में दर्ज हुआ पत्रकार विनोद दुआ पर मामला, पूछताछ के लिए किए गए तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

शिमला। यू-ट्यूब पर शो के लिए पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जांच स्थगित करने के दो दिन बाद उन्हें शिमला पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने उनपर देशद्रोह का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है। दुआ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दर्ज हुई प्राथमिकी के खिलाफ उन्होंने शुक्रवार शाम को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

इसे भी पढ़ें: एडिटर्स गिल्ड ने विनोद दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की आलोचना की, जानें क्या कुछ कहा

 राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि नोटिस के जवाब में दुआ ने कहा कि स्वास्थ्य, उम्र और कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण वह कुमारसैन थाने नहीं आ सकते। पुलिस अधीक्षक कौशल शर्मा ने कहा कि बहरहाल, वह ई-मेल या किसी अन्य ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से जांच में शामिल होने पर सहमत हो गए हैं। भाजपा नेता अजय श्याम ने शिकायत दी कि दुआ ने 30 मार्च को 15 मिनट के यू-ट्यूब शो में कई विचित्र आरोप लगाए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता नवीन कुमार की तरफ से दायर इसी तरह की शिकायत में बुधवार को दुआ के खिलाफ जांच 23 जून तक रोक दी थी।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी