पारिवारिक विवाद में पत्नी पर केरोसिन डालकर लगाई आग, प्रेम प्रसंग का मामला

By दिनेश शुक्ल | Nov 15, 2020

उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन शहर के चिंतामन थाना क्षेत्र के धरमबड़ला मार्ग पर चाय की गुमटी से जीवन यापन कर रही एक महिला को बीती रात पारिवारिक विवाद में उसके पति ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का निधन

अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीडि़त के बयान लिये गये हैं, जिसमें उसने बताया कि आरोपित नशे का आदी है और उसके किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध है, जिसे लेकर वह उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता