Maharashtra के ठाणे में कारोबारी से 5.02 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक कारोबारी से 5.02 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भायंदर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी, एक कारोबार परामर्श कंपनी का प्रतिनिधित्व करते थे और पीड़ित की कंपनी को अन्य कंपनियों से एक समझौते के तहत काम दिलाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी ने इस प्रक्रिया में पिछले दो वर्षों में विभिन्न कंपनियों से प्राप्त 5.02 करोड़ रुपये कथित तौर पर धोखाधड़ी करके निकाल लिये।

प्रमुख खबरें

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक क्षमताओं को चुनौती देता

2 घंटे 44 मिनट तक चलेगा Haiwaan का खौफ, अक्षय-सैफ की फिल्म को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

IOA ने NSGA के तहत संविधान संशोधन को दी मंजूरी, पदाधिकारियों का बढ़ेगा कार्यकाल

Satya Niketan हादसे के बाद जागी Delhi सरकार, PG-Coaching को रेगुलेट करने डेढ़ महीने में Policy लाएगी