दुकानदार पर हमले के आरोप में आप विधायक, दो सहियोगियों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2024

दिल्ली पुलिस ने संगम विहार इलाके में एक फल विक्रेता पर कथित रूप से हमला करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दिनेश मोहनिया और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को दी अपनी शिकायत में नरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि बुधवार को वह अपनी दुकान पर थे, तभी दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार के विधायक मोहनिया, तरण राज और संजय गुप्ता वहां पहुंचे।

शिकायत के अनुसार, तीनों लोगों ने सिंह को सड़क पर अतिक्रमण न करने को कहा और गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने सिंह की पिटाई की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 105(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन