महाराष्ट्र में एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2021

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील और 24 अन्य के खिलाफ यहां स्वतंत्रता दिवस पर संभागीय आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कथित तौर पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, जलील और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन) के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और औरंगाबाद में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए काले झंडे लहराए।

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, कहा- अपने शिवसैनिकों को काबू में रखें

अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने फेस मास्क पहनने जैसे मानदंडों का पालन नहीं किया। शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सिटी चौक थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj 2026 पर Mathura में Yamuna Snan करने से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज

Sonia Gandhi के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी