मथुरा में पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

मथुरा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। वृंदावन कोतवाली में ‘स्टेटिक मजिस्ट्रेट’ देवेंद्र सिंह द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने 24 जनवरी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को उस वक्त धमकी दी थी जब उनके वाहन को वृंदावन में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के बाहर जांच के लिए रोका गया।’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मी अब 12 घंटे की जगह आठ घंटे की ड्यूटी करेंगी

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मधु शर्मा कथित तौर पर यह कहती सुनी गईं, ‘‘चुप हो जा वरना तेरी वर्दी अभी उतरवा दूंगी।’’ पुलिस ने कहा कि मधु शर्मा के अलावा दो अन्य के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 504 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा