BJP नेता शोभा करांदलाजे के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2024

बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता शोभा करांदलाजे द्वारा तमिलनाडु के लोगों पर की गई हालिया टिप्पणियों के जरिये आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने एक दिन पहले ही कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को निर्देश दिया था कि बेंगलुरु उत्तर से भाजपा उम्मीदवार करांदलाजेद्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की ओर से की गई शिकायत पर तत्काल और उचित कार्रवाई करे। 

सीईओ के अनुसार, बेंगलुरु जिला चुनाव अधिकारी ने यहां कॉटनपेट पुलिस थाना में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (3 ए), 125 और 123 (3) के तहत करांदलाजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 2024 के लोकसभा चुनावों में किसी प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ निर्वाचन आयोग के आदेश पर की गई यह पहली कार्रवाई है। करांदलाजे ने मंगलवार को बेंगलुरु में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा, ‘‘कर्नाटक में कानून-व्यवस्था खराब हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: SCC कांस्टेबल भर्ती के लिए 30 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा, तकनीकी कारणों की वजह से कुछ जगह परीक्षा अच्छे से नहीं हो पाई थी

तमिलनाडु से आए लोग यहां बम लगाते हैं, दिल्ली से आए लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं और केरल से आए लोग तेजाब से हमले में शामिल थे।’’ हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि वह अपना बयान वापस ले रही हैं तमिलनाडु की मदुरै पुलिस ने करांदलाजे पर विभिन्न समूहों के बीच ‘शत्रुता को बढ़ावा देने’ का मामला दर्ज किया है। उनकी टिप्पणी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य द्रमुक नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता