BJP विधायक गायकवाड के खिलाफ SC/ST Act के तहत मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणपत गायकवाड पर एक ग्रामीण की शिकायत पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को दी। गायकवाड पर शिवसेना के एक नेता को ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक पुलिस थाने के भीतर गोली मारकर घायल करने का आरोप है। 


गायकवाड ने शुक्रवार देर रात हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कमरे के अंदर कल्याण के शिवसेना नेता महेश गायकवाड को छह गोलियां मारी थीं और उनके सहयोगी राहुल पाटिल को भी घायल कर दिया था। इस मामले में कल्याण पूर्व के तीन बार के विधायक गायकवाड पर हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election : तत्काल सुनवाई की मांग करने से संबंधी याचिका पर सोमवार को न्यायालय में सुनवाई


हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, शनिवार को द्वारली गांव की एक निवासी की शिकायत पर, गणपत गायकवाड और सात अन्य पर भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे 31 जनवरी को गणपत गायकवाड और अन्य लोगों द्वारा जाति-आधारित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। हिल लाइन पुलिस थाने के प्रभारी ने कहा, ‘‘महिला की शिकायत की जांच की जा रही है, जो एक जमीन मालिक है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan : सिरोही में ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिस्थितिजन्य साक्ष्य से तभी सजा संभव जब दोष सिद्ध हो: Supreme Court

PM Modi ने Goa Liberation Day पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया

Kerala के वालयार में चोरी के संदेह में झारखंड निवासी की पीट-पीटकर हत्या