ठाणे में रिवॉल्वर के साथ नृत्य करने के आरोपी भाजपा पदाधिकारी पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाह पूर्व समारोह में नृत्य करते समय रिवॉल्वर लहराने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लोखंडे ने कल्याण के उम्बर्डे गांव में अपनी बहन की शादी से पहले के समारोह में नाचते समय कथित तौर पर रिवॉल्वर लहराई थी। वीडियो में लोखंडे एक गाने पर नाचते हुए और फिर अचानक रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराते हुए दिखते हैं, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Fire Service नियमों में होगा बदलाव, प्राइवेट ऑडिटर करेंगे सुरक्षा जांच: आशीष सूद

Supreme Court ने DGP नियुक्ति नियमों पर केंद्र से मांगा सभी राज्यों का ब्योरा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Asian Cup 2027 टला, अब 23 दिसंबर से Saudi Arabia में होगा

चेन्नई ओपन: Vaishnavi Adkar ने Jodie Burrage को हराकर दर्ज की करियर की पहली WTA जीत