कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

 मणिपाल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का पुतला जलाने की कोशिश के आरोप में मणिपाल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाद में कार्यकर्ता एक पुतला और एक तस्वीर ले आए। वह मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले पुतले को चप्पल जूते से पीटना और जलाना चाहते थे।

इस पर पुलिस ने दखल दिया और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन रोकने को कहा। हालांकि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम जारी रखा जिसके बाद पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बड़ा जमावड़ा आयोजित करने या जुलूस निकालने के संबंध में पुलिस से अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गिरीश अंचन और पृथ्वीराज शेट्टी बिल्लादी को सार्वजनिक रूप से इस कृत्य को अंजाम देने के लिए प्राथमिकी में नामजद किया गया है।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार