CPM नेता KP Udayabhanu पर केस दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस को दी थी धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

पत्तनमथिट्ठा के मल्लप्पल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य समिति के सदस्य के. पी. उदयभानु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुख्यात अपराधी अर्जुन अयंकी की तलाश में आठ अगस्त को मल्लप्पल्ली इलाके के घरों में की गई छापेमारी के विरोध में माकपा की ओर से निकाले गए मार्च के बाद कीझवैपुर थाने में यह मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 117(ई) (लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालाना) व 120(ओ) (शांति भंग करने व उपद्रव के इरादे से सूचना फैलाना) के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। अयंकी को पुलिस ने आठ अगस्त को कन्नूर जिले से गिरफ्तार किया था, उसी दिन मल्लप्पल्ली में भी छापेमारी की गई थी।

प्रमुख खबरें

Mokama विधायक Anant Singh ने Jan Suraaj प्रत्याशी के नामांकन में लिया हिस्सा, Neeraj Kumar का विरोध

घर के अंदर रहने वालों में बढ़ता है Vitamin D Deficiency का खतरा, इन लक्षणों से पहचानें

Muzaffarnagar में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सफाईकर्मी Satender Kumar गिरफ्तार

Delhi Police ने क्रिप्टो और ऑनलाइन कार्य के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी पकड़े