Kerala में महिला यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

केरल के वायनाड जिले में एक कॉलेज छात्रावास में रैगिंग के बाद हाल में एक छात्र की मौत के संबंध में दो समुदायों के बीच दुश्मनी और वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने के आरोप में एक महिला यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसके अनुसार, आपत्तिजनक सामग्री संज्ञान में तब आई जब एक पुलिस अधिकारी ने नियमित साइबर जांच के दौरान यूट्यूब वीडियो देखा। पुलिस ने बताया कि वीडियो के माध्यम से, आरोपियों ने ‘‘दो समुदायों के बीच धार्मिक एकता को नुकसान पहुंचाने और समाज में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया’’।

इसने कहा कि यूट्यूबर और दूसरे व्यक्ति वी के बैजू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार