सेना भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

बरेली (उप्र)। सेना की भर्ती में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में चार अभ्‍यर्थियोंके खिलाफ बरेली के थाना कैंट में मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि एक आरोपी फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि चारों अभ्यर्थी एक-दूसरे की जगह मेडिकल करवा रहे थे, लेकिनदस्तवेजों में लगे फोटो और पहचान चिह्न से उनका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। सभी आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल और अल्मोड़ा से हैं। मेजर एसके मिश्र मोहर की ओर से उनके खिलाफ थाना कैंट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन से इनकार नहीं, मगर पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं करेंगे कोई गठजोड़ : प्रियंका गांधी

उन्होंने बताया कि इस बीच, धीरज सिंह वहां से भाग निकला लेकिन ललित सिंह नेगी, बलम सिंह और ललित लटवाल को सेना की टीम ने पकड़ लिया। काफी देर तक आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सेना ने तीनों को कैंट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Yogi Adityanath, अखिलेश और मायावती ने दी बधाई

तेल-स्मार्टफोन, ज्वेलरी, दवाईयां... Trump के 100% टैरिफ बम से हिल जाएगा भारत का व्यापार सिस्टम? क्या-क्या हो सकता है महंगा

DM कमेटी की जांच के बिना नहीं हटेंगे UP Panchayat Sahayak, 9000 रुपये हुआ मानदेय