माकपा के खिलाफ व्हाट्सऐप संदेश के लिए आईयूएमएल कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के एक कार्यकर्ता पर यहां एक सोशल मीडिया मंच के माध्यम से सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। माकपा के स्थानीय नेता के. जयराजन मास्टर की शिकायत के आधार पर यहां चंपद के रहने वाले निन्किलेरी मुस्तफा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला दो मई को दर्ज किया गया था और इसका विवरण आज सामने आया।

प्राथमिकी के अनुसार, मुस्तफा ने जानबूझकर क्षेत्र में राजनीतिक उथल-पुथल और दंगा भड़काने के इरादे से व्हाट्सऐप के माध्यम से एक श्रव्य (ऑडियो) संदेश प्रसारित किया था।

पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते बाढ़, 50 लोगों की मौत

भाजपा नीत केंद्र सरकार का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जाएगा : Abhishek Banerjee

Kerala: भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने 19, 20 मई के लिए कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

West Bengal में BJP नेता Pawan Singh ने TMC पर लगाया लोगों को डराने, धमकाने का आरोप