उप्र के भदोही में नव विवाहिता से अश्लील हरकत करने के आरोपी नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

भदोही जिले में घर के शौचालय और स्नानगृह के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने का विरोध करने पर एक नव विवाहिता से अश्लील हरकत करने और धमकी देने के आरोपी नौ लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जिले की ज्ञानपुर सदर कोतवाली के भिदिउरा गांव में इसी साल 12 मार्च को मुन्नी देवी नामक महिला के घर के ठीक सामने कुछ लोग सीसीटीवी कैमरा लगा रहे थे। उस कैमरे का रुख उसके घर में बने शौचालय और स्नानगृह की तरफ था।

अधिकारी ने बताया कि मुन्नी देवी ने कैमरे लगाने का विरोध किया इसके बाद सुमीत, वरुण, संदीप, सुमित दुबे, अमन, अंकित, सौरभ, अनुज और संजय नामक व्यक्तियों ने उसकी नव विवाहिता बहू को जमीन पर लिटाकर उससे अश्लील हरकत की। उन्हें रोकने की कोशिश पर आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया।

उन्होंने बताया कि वादी मुन्नी देवी ने रिपोर्ट में कहा है कि जब उसने दबंग की हरकत को देखकर चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण इकट्ठा होने लगे जिन्हें देखकर आरोपी उसकी बहू को बेइज्जत करने की धमकी देकर भाग गए।

अधिकारी ने बताया इस मामले में मुन्नी देवी (42) ने एक याचिका अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह की अदालत में गत 20 मार्च को दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने गत आठ नवंबर को नौ युवकों के खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली में मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 324-4 (शरारतपूर्ण कृत्य) और 351-3 (किसी को मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) के तहत रविवार को मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Shooting Championships 2027 | भारतीय निशानेबाजी के लिए बड़ी उपलब्धि! अगले साल भारत में होगी एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप

T20 World Cup में विदेशी टीमों की तरफ से भाग लेंगे भारतीय मूल के कई क्रिकेटर

आदित्य ठाकरे का Modi सरकार पर तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र में मजबूत, राष्ट्रहित में कमजोर

Bollywood Wrap Up | Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री, विलेन बनकर करेंगे Ajay Devgn से मुकाबला