उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में कांवड़ियों से विवाद में समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

शाहजहांपुर (उप्र) 2 अगस्त। शाहजहांपुर जिले में बल्ली का किराया देने को लेकर कहासुनी में कांवड़ियों से विवाद के बाद समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि थाना कांट अंतर्गत नौगमा गांव से कुछ लोग कांवड़ लेकर लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ गए थे।

एसपी के अनुसार आशुतोष मिश्रा की शिकायत पर शाहनवाज, शबाब, पुत्तन बेग, जीशान के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद के बाद कांवड़ियों ने फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। बाद में अधिकारियों द्वारा समझाने पर प्रदर्शनकारी वहां से हटे। इस बीच, कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर